Uttar Pradesh Becomes The Leader In Horticulture Production In The Country Topping With 4 Crore Tons Of Production
‘बागवानी उत्पादन में यूपी देश में अव्वल’
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की मसाला अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में राज्य को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को उद्यान भवन में 'छठवां उत्तर प्रदेश स्पाइस काॅन्फ्रेन्स और एक्सपो 2026' का आयोजन हुआ। सेंटर फॉर एग्रीकल्चर ऐंड रूरल डिवेलपमेंट द्वारा आयोजित और 3ईए ग्लोबल के नॉलेज पार्टनरशिप में सम्पन्न हुए इस सम्मेलन में उद्यान विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, वैज्ञानिकों, मसाला निर्यातकों, एफपीओ और उद्योग विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के उद् घाटन सत्र में उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि राज्य आज 4 करोड़ टन बागवानी (फल, फूल और सब्जी) उत्पादन के साथ देश में पहले स्थान पर है। मौके पर डॉ. विभोर मिश्रा, मुकेश बहादुर सिंह, भानु प्रकाश राम, डॉ. सर्वेश कुमार, डॉ. राजीव कुमार वर्मा और स्पाइसेस बोर्ड के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।