CEC के खिलाफ दूसरे दिन भी प्रदर्शन, दिल्ली-मुंबई में FIR

नवभारतटाइम्स.कॉम•
protests against cec continue firs registered in delhi mumbai
n NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली/मुंबई: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर शनिवार को भी प्रदर्शन हुआ। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया। CJP ने चेतावनी दी है कि CEC ने इस्तीफा नहीं दिया तो देशभर से 'कॉकरोच' 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर जुटेंगे। वहीं, दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार के प्रदर्शन के मामले में तीन FIR दर्ज की तो मुंबई पुलिस ने आयोजकों व 400-500 अज्ञात पर केस दर्ज किया।