गैस बिल अपडेट कराने के नाम पर 2 लाख रुपये ठगे

नवभारतटाइम्स.कॉम•
2 lakhs cheated in the name of gas bill update new trap of cyber thugs
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद :

साइबर ठगों ने अडानी गैस का बिल और कनेक्शन अपडेट कराने के नाम पर दो लोगों को अपना शिकार बनाकर 2 लाख 9 हजार 8 रुपये ठग लिए। ठगों ने पहले मामले में पीड़ित को वॉट्सऐप पर एपीके फाइल भेजकर उसके क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल की। इसकी शिकायत सेक्टर-82 स्थित पार्क ग्रेनडुरा निवासी ने पुलिस को दी है। गैस कनेक्शन कटने का डर दिखाकर ठग ने एपीके फाइल भेज दी और क्रेडिट कार्ड से 1.10 लाख रुपये निकाल लिए।

रेकमेंडेड खबरें