Asha Workers Protest Demand For 42 Thousand Salary Permanent Job And Social Security
सामाजिक सुरक्षा और 42 हज़ार रुपये सैलरी की मांग, प्रदर्शन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, गुड़गांव
42 हजार रुपये सैलरी, पक्की नौकरी और सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य मांगों को लेकर आशा वर्कर्स ने रविवार प्रदर्शन किया। कमला नेहरू पार्क में जुटीं आशा, आंगनबाड़ी और मिड-डे मील वर्कर्स डीसी कार्यालय पहुंचीं और प्रधानमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा।उनका कहना है कि जब तक उन्हें पक्का कर्मचारी नहीं बनाया जाता, तब तक 42 हजार रुपये सैलरी और सामाजिक सुरक्षा दी जाए। 2025 में केंद्र सरकार की ओर से घोषित 1500 रुपये की बढ़ोतरी लागू करने की मांग की गई। 2023 की हड़ताल के दौरान फिक्स मंथली पेमेंट और इंसेंटिव में हुई कटौती फिर से शुरू करने की मांग भी रखी। इसके अलावा कई मांगें रखी गई हैं। 6 अक्टूबर को जिले की आशा वर्कर्स बस अड्डे के पास इकट्ठी होकर विधायक मुकेश शर्मा को मांगपत्र देंगी। समाधान नहीं हुआ तो 1 दिसंबर को दिल्ली के आंदोलन में हिस्सा लेंगी।