बसपा: उत्तराखंड में बदलाव, अब यूपी की बारी

Contributed by: ranvijay.singh1|नवभारतटाइम्स.कॉम•
major reshuffle in bsp after uttarakhand mayawati to restructure organization in up
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तराखंड की स्टेट यूनिट के पदाधिकारियों संग रविवार को बैठक की। इसके बाद नरेश गौतम को उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया। इससे पहले अनिल कुमार उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष थे। साथ ही उत्तराखंड के प्रभारी रहे दिनकर को लखनऊ और फैजाबाद मंडलों में संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 बसपा सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड के लिए मुनकाद अली, उमाशंकर और अनिल कुमार को प्रभारी भी बनाया गया है। बैठक में बसपा सुप्रीमो ने उत्तराखंड के एसआईआर में करीब 9 लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाने पर चिंता जताई है। उन्होंने गलत तरीके से काटे गए नामों को दोबारा मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया।
 उत्तराखंड के साथ ही यूपी में भी संगठन में कई चेहरे बदले जाने की अटकलें लग रही हैं। रविवार को हुई बैठक के बाद यूपी के कई मंडलों के प्रभारी और कमिटियों के पदाधिकारियों के बदले जाने की चर्चा है। माना जा रहा है कि सोमवार तक इसके लिए पार्टी की तरफ से पत्र जारी कर दिए जाएंगे।