‘व्यक्ति के विवेक को नष्ट कर देता है कुसंग’

नवभारतटाइम्स.कॉम•
bad company destroys discretion good company connects to the divine swami vishnu das
n NBT न्यूज, लखनऊ: लालपुल के पास पंचवटी घाट स्थित श्री लेटे हनुमान जी मंदिर में राम कथा के तीसरे दिन रविवार को श्रीराम वनवास, केवट भक्ति और भरत चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया।

कथा व्यास स्वामी विष्णु दास ने श्रीराम वनवास, केवट भक्ति और भरत चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा को विस्तार देते हुए कहा कि कुसंग व्यक्ति के विवेक को नष्ट कर देता है, जबकि सत्संग परमात्मा से जोड़ता है।
भक्तों ने बरसाए पुष्प

n NBT न्यूज, लखनऊः ठाकुरगंज स्थित देवलोक लॉन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में रविवार को श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह प्रसंग में फूल बरसाए गए साथ ही दीप प्रज्जवलन हुआ। उज्जैन से आए कथा व्यास पं. ओम गुरु ने निष्काम भक्ति, समर्पण और सनातन संस्कारों का संदेश दिया। कार्यक्रम में लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। कथा का समापन सोमवार को होगा।