गैंगरेप के आरोपी बीबीए छात्र का परिवार भी फरार

नवभारतटाइम्स.कॉम•
gangrape accused students family also absconded took buffalo along
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

13 साल की बच्ची से गैंगरेप के मामले में फरार चल रहे बीबीए छात्र प्रिंस का परिवार भी घर पर ताला लगाकर फरार हो गया है। परिवार के लोग घर से निकलने से पहले भैंस को भी खोलकर अपने साथ ले गए। पुलिस की कई टीमें आरोपी छात्र की तलाश में जुटी हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस आरोपी के ठिकानों के साथ संपर्क में रहने वाले लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार छात्र के पिता के बैंक खाते से संबंधित जानकारी, आरोपियों और अन्य संबंधित लोगों की सीडीआर तथा छात्रा के बनाए गए अश्लील विडियो शामिल हैं। इन साक्ष्यों को जांच का हिस्सा बनाया गया है।

घटना के बाद छात्रा और उसके दोस्त की लगातार काउंसलिंग की जा रही है। जांच में उनकी स्थिति को ध्यान में रखते हुए जरूरी सहयोग भी दिया जा रहा है। पुलिस गैंगरेप के तीन आरोपियों गांव पन्हेंड़ा कला निवासी यश, गांव नीमका निवासी कुनाल और फज्जूपुर निवासी दीपक को गिरफ्तार कर चुकी है।