Gurmatts Words Echoed In Avadh Collegiate The Atmosphere Became Devotional
अवध कॉलेजिएट में भक्तिमय हुआ माहौल
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ: अवध कॉलेजिएट स्कूल , दरोगा खेड़ा कैंपस में रविवार को गुरमत एवं कीर्तन समागम हुआ। भाई हरिंदर सिंह निर्वैर खालसा जत्था यूके ने ‘सुख तेरा दित्ता लहिये’, ‘थिरकर बेसों हरजन प्यारे’ और ‘मै आया दुरो चलके’ समेत कई शबदों का गायन कर संगत को गुरबाणी की शिक्षाओं से जोड़ा। संस्थापक प्रबंधक सर्वजीत सिंह, प्रबंध निदेशिका जतिंदर वालिया समेत अन्य अतिथि मौजूद रहे। संगत की सुविधा के लिए बसों की व्यवस्था की गई। समागम के बाद गुरु का अटूट लंगर भी हुआ।