मिलार्ड कॉलोनी में खुलेगा सीनियर सेकंडरी स्कूल

नवभारतटाइम्स.कॉम•
new senior secondary school to open in millard colony thousands of students to get educational boon
n सुनील गौड़, फरीदाबाद : वॉर्ड नंबर 14 की मिलार्ड कॉलोनी में रहने वाले हजारों बच्चों और युवाओं के लिए शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलेगी। क्षेत्र में सीनियर सेकंडरी स्कूल तैयार कराने की योजना बनाई गई है।

मिलार्ड कॉलोनी, इंदिरा नगर, रामनगर, कृष्णा कॉलोनी और एसी नगर बड़ी आबादी निवास करती है, लेकिन क्षेत्र में बच्चों की जरूरत के मुताबिक सरकारी स्कूल नहीं है। रामनगर में स्कूल था, लेकिल बिल्डिंग जर्जर होने के कारण स्कूल बंद करना पड़ा और स्टूडेंट्स को सेक्टर-नौ के सरकारी स्कूल में शिफ्ट करना पड़ा। इस कारण अब यहां आसपास सरकारी स्कूल नहीं हैे। इसलिए मिलार्ड कॉलोनी में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और पार्षद नरेश नंबरदार के प्रयास से कॉलोनी में स्कूल बनाने की रूपरेखा तैयार हो चुकी है। करीब सवा एकड़ जमीन में स्कूल तैयार होगा।