Youth Going For A Haircut Attacked With Sticks And Axe Old Enmity Suspected
बाल कटवाने जा रहे युवक पर डंडे-कुल्हाड़ी से हमला
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, बल्लभगढ़ : सदर थाना क्षेत्र के सोतई गांव में रविवार सुबह बाल कटवाने जा रहे 27 वर्षीय युवक पर चार-पांच युवकों ने कुल्हाड़ी व डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल नवीन, गांव के पूर्व सरपंच भोली का भतीजा है। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। नवीन पर अचानक रास्ते में हमला किया गया और शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। थाना प्रभारी प्रकाश चंद ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।