स्तन कैंसर के खिलाफ जागरूकता वॉक

नवभारतटाइम्स.कॉम•
breast cancer awareness walk in lucknow pink wave 2026 spreads wave of hope
n NBT न्यूज, लखनऊ : स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर जांच व इलाज का संदेश देने के लिए रविवार को 1090 चौराहे पर पिंक वेव 2026 का आयोजन हुआ। पीजीआई स्तन स्वास्थ्य कार्यक्रम और असोसिएशन ऑफ 41 क्लब ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित जागरूकता वॉक में 700 से अधिक डॉक्टर, छात्र, सामाजिक संगठनों के सदस्य और आम लोग शामिल हुए। इस दौरान कैंसर को मात दे चुकी महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

अस्पताल से बाहर आम लोगों तक पहुंचा संदेश: अपर मुख्य सचिव उद्योग आलोक कुमार तृतीय और यूपी विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष अरविंद कुमार ने जागरूकता वॉक को हरी झंडी दिखाई। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के न्यायमूर्ति शेखर बी. सराफ और न्यायमूर्ति करुणेश सिंह पवार ने विंटेज कार रैली और सुपर-पिंक-बाइकर राइड को रवाना किया। इस दौरान आयोजक 41 क्लब ऑफ इंडिया एरिया-9 के चेयरमैन राजनीश सेठी और क्लब के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश लूथरा भी मौजूद रहे।