Brijesh Mishras Coffee Table Book Launched Rare Incidents Of Wildlife Released
बृजेश मिश्रा की कॉफी टेबल बुक का विमोचन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ: बलरामपुर गार्डन में चल रहे 23वें राष्ट्रीय पुस्तक मेले में वन्यजीव फोटोग्राफर बृजेश कुमार मिश्रा की कॉफी टेबल बुक का लोकार्पण हुआ। मुख्य अतिथियों में पूर्व डीजीपी व सांसद बृज लाल, पूर्व आईएफएस आर. एस. भदौरिया, पूर्व आईएएस राम केवल, अनिल रिसाल सिंह व सर्वेश अस्थाना शामिल रहे। बृज लाल ने वन्यजीव संरक्षण पर जोर दिया, वहीं लेखक ने कहा कि जंगल हमें धैर्य और मौन का सम्मान करना सिखाता है। पुस्तक में बाघों व वन्यजीवों के दुर्लभ प्रसंग दर्ज हैं। मेले में डॉ. सुल्तान शाकिर हाशमी के संविधान पर केंद्रित ग्रंथ और राकेश कबीर के दो काव्य संग्रहों का भी विमोचन हुआ।