Dividing The Country In The Name Of Caste Is Treason Yogi Adityanath
जाति के नाम पर देश को बांटना अपराध है : योगी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जाति के नाम पर देश को बांटना राष्ट्र के प्रति अपराध है। गुलामी के दौर में भी एक वर्ग समाज को बांटता था, जबकि दूसरा समाज को जोड़कर स्वाधीनता की हुंकार भरता था। आज हमें बिखरा हुआ और जातीय खेमों में आपस में लड़ता भारत नहीं बल्कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत चाहिए। आज भी कुछ लोगों में बांटने की प्रवृत्ति अलग-अलग रूपों में दिखाई दे रही है। ऐसे में शिक्षक समाज की जिम्मेदारी है कि विभाजनकारी ताकतों को सफल न होने दे। वह लोहिया विधि विवि में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
अखिल विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी वर्ष के तहत रविवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के सभागार में प्रांतीय शिक्षक गरिमा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह व सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह और गायत्री परिवार के डॉ. चिन्मय पंड्या मौजूद रहे।