Grand Cleaning Of Lord Buddhas Statue In Buddha Park Mahasamiti Conducted Cleanliness Drive
भगवान बुद्ध की प्रतिमा की हुई सफाई
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ: इंदिरा नगर सेक्टर-12 स्थित बुद्धा पार्क में रविवार को इंदिरा नगर आवासीय महासमिति ने सफाई अभियान चलाया। इस दौरान पार्क में झाड़ू लगाने के साथ भगवान बुद्ध की प्रतिमा की सफाई और धुलाई की गई। महासमिति के महासचिव सुशील कुमार बच्चा ने बताया कि कोरोना काल से पार्कों और महापुरुषों व शहीदों की प्रतिमाओं की सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान अध्यक्ष देवी शरण त्रिपाठी, पीके जैन, सुभाष शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।