Sp Protests In Noida Demanding Resignation Of Chief Election Commissioner Effigy Burnt
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सड़कों पर सपा
Contributed by: pravesh.singh|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नोएडा
समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर संगठन के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। नोएडा स्टेडियम और मोदी मॉल के पास हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और SIR को लेकर आक्रोश जताया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया।महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था की मांग की। डॉ. गुप्ता ने कहा कि SIR को लेकर विपक्षी दलों और आम लोगों के बीच सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने SIR प्रक्रिया को तत्काल रद्द कर स्वतंत्र व निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। अनियमितता मिलने पर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग भी की।