PM की 25 साल की उपलब्धियां गिना बोले

नवभारतटाइम्स.कॉम•
amit shah counts pm modis 25 years of achievements 25 crore people out of poverty article 370 removal naxalism ended
n NBT रिपोर्ट, सेक्टर-29

देश ने 25 वर्ष में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। इस समय के दौरान 25 करोड़ लोगों को गरीब रेखा से बाहर निकाला गया। अनुच्छेद-370 हटाने के अलावा नक्सलवाद खत्म किया गया। आज देश सुरक्षित हाथों में है। यह बातें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को सेक्टर-29 लेजर वैली पार्क ग्राउंड में विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा के शुभारंभ के दौरान कही। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह, मंत्री गौरव गौतम, प्रदेश अध्यक्ष डॉ़ अर्चना गुप्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, संसदीय बोर्ड की सदस्य डॉ़ सुधा यादव, सोहना विधायक तेजपाल तंवर, पटौदी विधायक बिमला चौधरी और विधायक मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे। गृह मंत्री ने यात्रा की मशाल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सौंपते हुए प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया। राज्यस्तरीय समारोह में सभी ने प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन लाइव सुना। प्रधानमंत्री ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशवासियों को संबोधित करते हुए सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण के साथ विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में जनभागीदारी का आह्वान किया।