सोशल कनेक्ट (सीमित शब्द संख्या में जहां, जिस जगह लेने लायक हो)

नवभारतटाइम्स.कॉम•
rypen program at vansparsh nisarg adhyayan kendra in badlapur over 165 students benefit from experiential learning
n NBT न्यूज, ठाणे: रोटरी क्लब ऑफ बदलापुर इंडस्ट्रियल एरिया और सेंट एंथोनी हाई स्कूल इंटरैक्ट क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आंबेशिव गांव, बदलापुर स्थित ‘ वनस्पर्श-निसर्ग अध्ययन केंद्र ’ में RYPEN कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 165 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। अनुभव-आधारित शिक्षा के तहत छात्रों ने तितलियों की प्रजातियां, जीवनचक्र और इल्ली से तितली बनने की प्रक्रिया जानी। मिट्टी से जुड़े खेल, प्राकृतिक वस्तुओं से कलाकृतियां, निरीक्षण गतिविधियां और मैदानी खेल आयोजित हुए। उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। रोटरी अध्यक्ष डॉ. अमोल उबाले, सचिव वीणा पढेर और डायरेक्टर यूथ विलास वाखारे मौजूद रहे। कपिल पढेर, संतोष बने, पराग पोतनीस, शरद मोरे, यूजीन दास, सिस्टर एस्तेर और वेदिका पालव का सहयोग रहा।