-- सिंगल पेज 4

Contributed by: brijesh.tripathi|नवभारतटाइम्स.कॉम•
prasad lad appointed general secretary of mahindra mahindra workers union committed to worker welfare
n NBT रिपोर्ट, मुंबई: बीजेपी एमएलसी प्रसाद लाड को कांदिवली स्थित महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी की 70 वर्षों से कार्यरत वर्कर्स यूनियन का महासचिव नियुक्त किया गया है। उन्होंने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया। यूनियन चुनाव में श्रमिक उत्कर्ष सभा के नेतृत्व वाले पैनल को व्यापक समर्थन मिला और लाड महासचिव चुने गए। श्रमिक उत्कर्ष सभा के अध्यक्ष के रूप में लाड कई वर्षों से श्रमिकों के मुद्दों को लेकर सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी में करीब 6 से 6.5 हजार श्रमिक कार्यरत हैं। रोजगार सुरक्षा और कल्याणकारी सुविधाओं के लिए यूनियन के माध्यम से सकारात्मक भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर भालचंद्र सालवी, बाबा कदम, सुहास गोरे, रोहित केणी, महेश सावंत, श्रीकांत शेट्टी, संजय दरेकर, अमेय लाड, माणिक मोरे और देवेंद्र खैरे सहित पदाधिकारी व श्रमिक मौजूद रहे।