Nh 48 Experiences Severe Traffic Jam Due To Vip Movement People Stuck For Hours
NH-48 रहा पूरी तरह जाम
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: वीआईपी मूवमेंट के कारण बुधवार सुबह शहर में जाम के हालात रहे। हाइवे पर अधिकतर जगह जाम लगा रहा। इसका असर एमजी रोड, सेक्टर-29, लेजर वैली पार्क, सोहना रोड आदि में रहा। कार्यक्रम के कारण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा सीएम और कई केंद्रीय व प्रदेश स्तर के मंत्री व नेता शहर में थे। सुबह 9 से दोपहर बाद तक वीआईपी के आने और जाने के लिए हाइवे पर 10 से अधिक बार ट्रैफिक रोका गया। गृह मंत्री दिल्ली से गुड़गांव रोड से ही आए। इतने बड़े कार्यक्रम के बाद भी किसी प्रकार का डायवर्जन न होना लोगों के लिए परेशानी बन गया। ट्रैफिक पुलिस और थाना एरिया पुलिस कार्यक्रमस्थल, हाइवे और अन्य स्थानों पर तैनात थी, लेकिन कहीं भी ट्रैफिक डायवर्जन नहीं था। कार्यक्रम में रोडवेज व प्राइवेट बसों में सवार होकर प्रदेश के अधिकतर एरिया से आए। ऐसे में सेक्टर-29 और इसके आसपास लगते हाइवे के एरिया में जाम हो गया। इफ्को चौक, एमजी रोड पर सबसे अधिक जाम था। यहां ट्रैफिक आपस में फंस गया। एमजी रोड पर 500 मीटर का एरिया कवर कर हाइवे पर आने के लिए लोगों को 15 मिनट लग गए। एसीपी ट्रैफिक सत्यपाल यादव ने बताया कि वीआईपी मूवमेंट के चलते हाइवे सहित कार्यक्रम स्थल के पास हैवी ट्रैफिक था।