400 एंकर पेज 4

Contributed by: krishna.shukla|नवभारतटाइम्स.कॉम•
bmcs special preparations to prevent fish deaths in banganga pond security to be increased on pitru moksha amavasya
Krishna.Shukla@timesofindia.com

n मुंबई: बाणगंगा तालाब में पितृ पक्ष के दौरान मछलियों की मौत को रोकने के लिए बीएमसी एक्सपर्ट और कंसल्टेंट की मदद लेगी। 10 अक्टूबर को पितृ मोक्ष अमावस्या के दिन ज्यादा भीड़ होने की संभावना है, इसलिए तालाब में निर्माल्य फेंकने से रोकने के लिए बीएमसी विशेष तैयारी कर रही है। हाल ही में बड़ी संख्या में मछलियों की मौत के चलते तालाब सुर्खियों में आया था। रोजाना यहां 400 से अधिक लोग पिंडदान के लिए आते हैं। शनिवार को लोगों की संख्या में ज्यादा इजाफा हो सकता है, इसलिए बीएमसी प्रशासन पहले से अधिक मुस्तैद है। इस दिन तालाब की सुरक्षा के लिए ज्यादा लोगों को तैनात किया जाएगा।
'हर साल होती है मछलियों की मौत': पितरों के तर्पण और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाले इस तालाब में मछलियों की मौत ने जल की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर सवाल खड़े किए हैं। इस बारे में डी वार्ड के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि हर साल पानी की गुणवत्ता बिगड़ने के चलते पितृ पक्ष में मछलियों की मौत होती है। पिछले साल भी तालाब में मछलियों की मौत हुई थी। दोबारा ऐसा न हो, इसके लिए बीएमसी मत्स्य विभाग और क्षेत्र के एक्सपर्ट से मदद लेगी।