Gtb Nagar Redevelopment Mhada To Provide Rs 20000 Rent Big Relief For 1200 Families
कम्यूनिटी कनेक्ट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, मुंबई : जीटीबी नगर पुनर्विकास प्रोजेक्ट के नागरिकों के लिए खुशखबरी है। म्हाडा ने 1 नवंबर से प्रोजेक्ट के पात्र 1,200 परिवारों को हर महीने 20 हजार रुपये किराया देने का फैसला लिया है। वहीं, पात्र दुकानदार और झोपड़ी धारकों को 10 हजार रुपये मासिक किराया मिलेगा। म्हाडा ने 356 दुकानदारों और झोपड़ी धारकों की पात्रता के लिए संशोधित एनेक्सचर-2 रिपोर्ट जारी की है। इसमें 121 धारक पूरी तरह पात्र, 196 सशर्त पात्र और 39 अपात्र पाए गए हैं। सशर्त पात्र धारकों को अपनी पात्रता साबित करने के लिए जरूरी दस्तावेज जमा करने हेतु छह महीने का समय दिया गया है। इस दौरान उन्हें बकाया बेस्ट बिजली बिल भी चुकाने होंगे।
पुनर्विकास प्रोजेक्ट के तहत तीन आधुनिक आवासीय टॉवर बनाए जाएंगे, जिनमें 39 से 48 मंजिल की इमारतें होंगी। पात्र लाभार्थियों को करीब 635 वर्ग फुट का मुफ्त घर मिलेगा। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद पांच साल तक इमारतों के रखरखाव और प्रबंधन की जिम्मेदारी म्हाडा संभालेगा।