पथप्रदर्शकों के विचारों से रूबरू हुए बच्चे

नवभारतटाइम्स.कॉम•
children heard thoughts of gandhi bose bhagat and vivekananda at national book fair
n NBT न्यूज, लखनऊ: बलरामपुर गार्डन में चल रहे 23वें राष्ट्रीय पुस्तक मेले में बुधवार को वसुंधरा फाउंडेशन की ओर से ‘गांधी-बोस-भगत-विवेकानंद : हमारे पथप्रदर्शक’ विषय पर विचार गोष्ठी व सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री वरिष्ठ साहित्यकार विद्या बिंदु सिंह ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चे अपने पूर्वजों और उनके विचारों को समझते हैं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचार का उल्लेख करते हुए कहा कि व्यक्ति जब खड़ा होता है तो उसका भाग्य भी खड़ा हो जाता है। कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी, पंकज प्रसून, मुकुल महान समेत विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसके गुप्ता, मुख्य वक्ता अखिलेश श्रीवास्तव व विशिष्ट वक्ता के रूप में डॉ. अमिता दुबे रहीं।