नदवा की पहचान रहे मौलाना सईदुर्रहमान आज़मी नहीं रहे

नवभारतटाइम्स.कॉम•
former nadwa principal maulana sayedurrahman azmi passes away at 94
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ: दारुल उलूम नदवतुल उलमा के करीब तीन दशक तक मुहतमिम (प्रिंसिपल) रहे और अरबी भाषा-साहित्य के जाने-माने विद्वान मौलाना डॉ. सईदुर्रहमान आजमी नदवी का बुधवार को नदवा स्थित आवास पर निधन हो गया। 94 वर्षीय मौलाना लंबे समय से बीमार थे। उनके निधन की खबर से नदवतुल उलमा समेत शैक्षणिक और धार्मिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। नमाज ए जनाजा गुरुवार सुबह 8 बजे नदवा कॉलेज में मौलाना बिलाल हसनी नदवी पढ़ाएंगे। इसके बाद डालीगंज कब्रिस्तान में उन्हें दफनाया जाएगा।

निधन की सूचना मिलने पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली समेत कई धर्मगुरु और राजनीतिक हस्तियां नदवा पहुंचीं। मौलाना सईदुर्रहमान ने नदवतुल उलमा में लंबे समय तक पढ़ाया और विद्यार्थियों की शिक्षा के साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी भूमिका निभाई। 1993 से 1999 तक वह कलीयतुल लुगतिल अरबिया व आदाबिहा के डीन रहे। इसके बाद उन्हें नदवतुल उलमा के प्रिंसिपल की जिम्मेदारी मिली।