15 लाख का टेंडर हुआ, ऑर्डर जारी हो गया 15 करोड़ का, जीएम बर्खास्त

Contributed by: ranvijay.singh1|नवभारतटाइम्स.कॉम•
15 crore order on 15 lakh tender gm sacked major scam in government procurement
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : सरकारी अस्पतालों के लिए जांच किट और संबंधित उपकरणों की खरीद में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। आरोप है कि यूपी मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन लिमिटेड ने टेंडर से करीब 100 गुना अधिक मात्रा का खरीद आदेश जारी कर दिया। इसी बीच कारपोरेशन की जीएम (सप्लाई चेन) सुगंधा शर्मा को बर्खास्त कर दिया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, इस प्रकरण में उनकी भूमिका पर भी सवाल उठे थे। अफसरों की लापरवाही और कथित अनियमितताओं के कारण कारपोरेशन अब जांच और अदालती कार्यवाही का सामना कर रहा है। पिछले वर्ष नैशनल हेल्थ मिशन से जुड़े कुछ अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो चुकी है, जिन पर मिलीभगत कर कंपनी को लाभ पहुंचाने के आरोप लगे थे।

सूत्रों के मुताबिक, मामला एनएचएम के बजट से जुड़ा है। सप्लाई कारपोरेशन को टेंडर कराकर खरीद आदेश जारी करना था। वर्ष 2024 में कंपनी ने प्रति पीस दर पर बोली लगाई, लेकिन अफसरों ने उसी दर को प्रति पैकेट मानकर आदेश जारी कर दिया। इसके बाद कंपनी ने भारी मात्रा में सप्लाई कर दी, जबकि विभाग को इतनी किट और उपकरणों की जरूरत नहीं थी। शिकायत डिप्टी सीएम तक पहुंची, जिसके बाद प्रमुख सचिव स्तर पर जांच शुरू हुई और गड़बड़ियां उजागर हुईं।
दूसरी ओर, ईडी श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा और बलरामपुर में 2013 से 2025-26 तक सरकारी अस्पतालों को मिले बजट, खरीद, सप्लाई और टेंडर की जांच कर रही है। एजेंसी ने दस्तावेज मांगे हैं, लेकिन सूत्रों के अनुसार सप्लाई कारपोरेशन ने अब तक पूरी जानकारी नहीं दी है। रिकॉर्ड अभी लंबित है।

रेकमेंडेड खबरें