एंबियंस मॉल फ्लाईओवर के लिए 4 लेन में चलेगा ट्रैफिक

नवभारतटाइम्स.कॉम•
ambience mall flyover traffic to run in 4 lanes delhi gurgaon route to become easier
फ्लाईओवर के बनने से मॉल के सामने और सरहौल बॉर्डर पर दिल्ली से आने वाले ट्रैफिक और अंडरपास से गुड़गांव की ओर जाने वाला ट्रैफिक स्मूद होगा। डीएलएफ के एक अधिकारी ने बताया कि फ्लाईओवर प्रॉजेक्ट की ड्राइंग और ट्रैफिक प्लान जीएमडीए, एनएनएआई और ट्रैफिक पुलिस को दे दिया है। नवंबर में यहां काम शुरू होगा। एचजी इंफ्रा नामक एजेंसी को प्रॉजेक्ट का काम दिया गया है। सभी एनओसी मिलने के बाद कंसलटेंट ने काम शुरू कर दिया है। एसीपी ट्रैफिक सत्यपाल यादव ने बताया कि फ्लाईओवर बनने से यहां ट्रैफिक और बेहतर हो जाएगा।

रेकमेंडेड खबरें