Awareness Among Farmers To Solve Stubble Burning Problem State Transformation Commission Workshop
‘किसानों को जागरूक करके दूर होगी पराली की समस्या’
Contributed by: deep.singh|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : पराली की समस्या को समाप्त करने के लिए किसानों को जागरूक करना होगा। साथ ही प्रामाणिक तकनीकों और प्रभावित जिलों में उचित क्रियान्वयन जरूरी है। यह बात स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमिशन के सीईओ मनोज कुमार सिंह ने गुरुवार को पराली प्रबंधन पर आयोजित कार्यशाला में कही। कार्यशाला का आयोजन स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमिशन और इंटरनेशनल फोरम फॉर एन्वायरमेंट, सस्टेनेबिलिटी एंड टेक्नॉलजी ( iFOREST )) ने किया था।
कार्यशाला में iFOREST के अध्यक्ष और सीईओ चंद्रभूषण ने कहा कि पराली प्रबंधन के समाधान पहले से उपलब्ध हैं। अब प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि इनको स्थानीय जरूरत के अनुसार ढाला जाए। प्रभावित जिलों में इनका तेजी से विस्तार किया जाए। कार्यशाला में आए सुझावों के आधार पर ट्रांफसफॉर्मेशन कमिशन पराली प्रबंधन के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार करेगा। बैठक में कृषि विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. एमकेएस सुंदरम, ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव रणवीर प्रसाद, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव मनीष मित्तल, यूपीडा के निदेशक रविंदर सिंह और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव संजीव कुमार सिंह कई विभागों के अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ, कृषि मशीनरी निर्माता और बायोमास उद्योग के प्रतिनिधि शामिल हुए।