सुरक्षा ऑडिट के लिए सिटी बसें बंद, आज से ऑटो ही सहारा

नवभारतटाइम्स.कॉम•
city buses closed due to safety audit auto becomes peoples support in faridabad
n NBT न्यूज, बल्लभगढ़

जिले भर में बसों और ट्रकों में आग लगने की घटनाओं के बाद फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने सिटी बसों की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। शुभगमन सिटी बस सेवा के तहत चल रही बसों का सुरक्षा ऑडिट शुरू कर दिया गया है। गुड़गांव से आई सुरक्षा ऑडिट कमिटी ने बसों की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। टीम में इंजीनियरों से लेकर उच्च अधिकारी तक शामिल हैं। जांच के चलते करीब 23 बसों को फिलहाल सड़कों से हटा दिया गया है। इसके बाद गुरुवार को लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अभी ऑडिट करने में कई दिन लग सकते हैं, ऐसे में अभी इन रूटों पर ऑटो का ही सहारा है, क्योंकि यहां रोडवेज की बसें नहीं चलतीं।
शहर में सिटी बस सेवा की शुरुआत 27 फरवरी 2021 को हुई थी: केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और तत्कालीन परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बसों को हरी झंडी दिखाकर सेवा का शुभारंभ किया था। शुरुआत में फरीदाबाद डिपो को करीब 50 बसें मिली थीं। समय के साथ बसों की संख्या लगातार घटती गई। अब डिपो में करीब 30-32 बसें ही रह गई हैं। इनमें से करीब 7 बसें पहले से खराब खड़ी थीं। ऐसे में केवल 23 बसें ही सड़क पर चल रही थीं। अब सुरक्षा ऑडिट के चलते इन बसों के भी संचालन पर रोक लग गई है।

दरअसल, सिटी सर्विस की यह बस फरीदाबाद और ग्रेटर फरीदाबाद एरिया को जोड़ती हैं। इनके लिए 20 रूट बनाए हुए। सभी रूट पर बसों की संख्या निर्धारित है।

रेकमेंडेड खबरें