कांग्रेस के विरोध मार्च में दो महिला नेताओं में हाथापाई, जड़े थप्पड़

नवभारतटाइम्स.कॉम•
congress march sees fistfight between women leaders slapping video goes viral bjp takes a jibe
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

ओल्ड फरीदाबाद में जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ सप्ताह' और 'वोट बचाओ–देश बचाओ' अभियान के दौरान विरोध मार्च में आगे रहने की होड़ में पार्टी की दो वरिष्ठ महिला नेताओं के बीच तीखी बहस हो गई। देखते ही देखते बहस हाथापाई और थप्पड़ में बदल गई। घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी हरियाणा ने भी इस थप्पड़कांड पर तंज कसते हुए अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट शेयर कर दिया।
आगे आने की आपाधापी थी: मिली जानकारी के अनुसार, जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक के नेतृत्व में ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र से इस विशाल विरोध मार्च की शुरुआत की गई थी। मार्च का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता को एकजुट करना था। सूत्रों के मुताबिक, बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी पराग शर्मा और पूर्व जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गर्जना लांबा के बीच भी मार्च में सबसे आगे खड़े होने और नेतृत्व दिखाने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह जुबानी जंग इतनी बढ़ गई कि दोनों नेताओं ने आपा खो दिया।

रेकमेंडेड खबरें