Congress Protests In Gurgaon Over Vote Theft Allegations Demands Resignation Of Election Commission
वोट चोरी का आरोप लगा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: वोट चोरी के आरोप को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के दलों ने गुरुवार को गुड़गांव में शक्ति प्रदर्शन किया। वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहर में विरोध जुलूस निकाला। हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर सभी सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। विपक्षी नेताओं ने वोटों में हेरफेर का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। यह विरोध प्रदर्शन कमान सराय स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ। कार्यकर्ता अग्रवाल धर्मशाला चौक तक गए। अध्यक्षता पानीपत के पूर्व विधायक विरेंद्र पाल शाह ने की। कांग्रेस कमिटी गुड़गांव के जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) वर्धन यादव व जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर, CPI(M) के पूर्व राज्य सचिव सुरेंद्र मलिक, जिला सचिव उषा सरोहा आदि मौजूद रहे।