Fake Noc Used To Get 14 Lakh Loan On Car Old Loan Was Already Active
पहले से था कार पर लोन, फर्ज़ी NOC बना फिर से ले लिए 14 लाख रुपये
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव
सेक्टर-14 थाना पुलिस ने फर्जी डॉक्युमेंट तैयार कर बैंक से 14.62 लाख रुपये का कार लोन लेने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपी ने वाहन के पहले मालिक और अन्य लोगों के साथ मिलीभगत कर 2025 मॉडल SUV गाड़ी पहले से चल रहे बैंक के लोन की जानकारी छिपाई। पुराने हाइपोथिकेशन को हटाने के लिए कथित तौर पर फर्जी NOC भी तैयार की गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ऑटो प्राइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर प्रशांत कुमार ने पुलिस को बताया कि अप्रैल 2026 में मध्यस्थों के जरिए जितेंद्र कुमार साह के नाम पर SUV की फाइनेंस की फाइल मिली थी। डॉक्युमेंट और ग्राहक का फिजिकल वेरिफिकेशन होने के बाद बैंक से लोन मंजूर हुआ। 30 अप्रैल को 14.62 लाख रुपये जारी किए गए। ग्राहक के अंडरटेकिंग के आधार पर रकम डीलर के खाते में ट्रांसफर की गई। इसके बाद बैंक ने वाहन की आरसी पर अपना हाइपोथिकेशन दर्ज कराने और स्वामित्व संबंधी प्रक्रिया पूरी करने के लिए फाइल सराय काले खां स्थित रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी भेजी। वहां जांच के दौरान सामने आया कि वाहन पर पहले से बैंक का लोन दर्ज है। आरोप है कि इसी पुराने लोन को हटाने के लिए फर्जी NOC लगाकर नया लोन हासिल किया गया। आरोप है कि वाहन के पहले मालिक आशीष कुमार ने कार जितेंद्र को सौंप दी थी और दोनों ने पुराने लोन की जानकारी छिपाई।