2 महीने में सेक्टरों की डिवाइडिंग रोड को बेहतर करने की तैयारी

नवभारतटाइम्स.कॉम•
faridabad new street lights to be installed on sector 12 13 dividing road in 2 months rs 15 lakh to be spent
nNBT न्यूज, फरीदाबाद : सेक्टर 12-13 डिवाइडिंग रोड की स्ट्रीट लाइट्स को अपग्रेड करने का काम अगले दो महीने में पूरा करने का टारगेट हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने रखा है। यहां पर पुरानी लाइट्स को बदलकर उनकी जगह नई लाइट्स लगाई जानी है। एचएसवीपी अधिकारी जल्द ही काम शुरू करने की बात कह रहे हैं। इस काम पर करीब 15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

बता दें कि सेक्टर 12-13 डिवाइडिंग रोड शहर की दो मुख्य सड़कों को आपस में जोड़ने का काम करती है। यह सड़क एक तरफ सेक्टर 12-9 डिवाइडिंग रोड और दूसरी तरफ सेक्टर 14-12 डिवाइडिंग रोड से कनेक्ट होती है। यह दोनों सड़कें एनएच को दिल्ली - मुंबई एक्सप्रेस वे लिंक रोड से जोड़ती हैं। काफी संख्या में वाहन चालक सेक्टर 12-13 डिवाइडिंग रोड का इस्तेमाल करते हैं। एचएसवीपी बिजली विंग के ईएक्सईएन अश्वनी गौड़ ने बताया कि लाइट्स लगाने का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। एक महीने में इसे पूरा करने का टारगेट तय किया गया है।

रेकमेंडेड खबरें