Gurugram Speeding Car Hits Bike Supervisor Critically Injured
कार ने बाइक को मारी टक्कर, सुपरवाइज़र घायल
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव : एंबियंस मॉल के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार सुपरवाइजर गंभीर रूप से घायल हो गया। DLF फेज-3 थाना पुलिस ने सुपरवाइजर की पत्नी की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घायल की पहचान भागलपुर, बिहार के अशोक कुमार ठाकुर (35) के तौर पर हई है। अशोक कुमार कुतुब विहार, दिल्ली में रह रहे हैं और गुड़गांव की एक कंपनी में सुपरवाइजर हैं। पांच अक्टूबर की शाम करीब चार बजे वह बाइक से ड्यूटी के लिए निकले थे। करीब 5.30 बजे पत्नी प्रीति देवी को सूचना मिली कि धनचरी कैंप के पास उनका एक्सिडेंट हो गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।