Gurugram Thief Smashes Car Window Steals Cash And Sound System Incident Captured On Cctv
कार का शीशा तोड़ कैश और साउंड सिस्टम ले उड़ा चोर
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव
हंस एन्क्लेव स्थित दिनेश कॉम्प्लेक्स के पास रात दो बजे एक चोर ने खड़ी कार को निशाना बनाया। आरोपी ने पहले टॉर्च की रोशनी में कार के अंदर सामान देखा और इसके बाद ईंट से खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर रखे करीब 6 हजार रुपये और साउंड सिस्टम पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।पीड़ित राज बहादुर अपनी कार पार्क करके गए थे। रात करीब दो बजे आरोपी कार के पास पहुंचा। उसने पहले टॉर्च जलाकर गाड़ी के अंदर झांका और सामान का जायजा लिया। इसके बाद पास पड़ी ईंट उठाकर कार की खिड़की पर जोर से वार किया। शीशा टूटते ही आरोपी ने कार के अंदर हाथ डालकर सामान निकाल लिया और कुछ ही सेकंड में मौके से फरार हो गया। पूरी वारदात करीब 10 से 20 सेकंड के भीतर अंजाम दी गई। घटना के बाद आरोपी पैदल ही वहां से निकलता दिखाई दे रहा है। जिस स्थान पर चोरी हुई, वह एरिया की व्यस्त सड़क में शामिल है और रात के समय भी वाहनों की आवाजाही रहती है। इसके बावजूद आरोपी ने बेखौफ होकर कार का शीशा तोड़ा और सामान लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।