रोडवेज यूनियन का चुनाव संपन्न

नवभारतटाइम्स.कॉम•
haryana roadways worker union faridabad depot election completed virender singh becomes president
nNBT न्यूज, बल्लभगढ़ : सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन का फरीदाबाद डिपो में चुनाव कराया गया। चुनाव अधिकारी की देखरेख में कर्मचारियों ने मतदान किया। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतों की गिनती की गई और परिणाम घोषित किए गए।

चुनाव में वीरेंद्र सिंह को प्रधान, अजीत सिंह को उपप्रधान, मोहम्मद जुबेर को सचिव, जितेंद्र को सहसचिव, अशोक कुमार को कैशियर और राजेश को ऑडिटर चुना गया। परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का कर्मचारियों ने स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। संघ के जिला अध्यक्ष करतार सिंह जागलान ने बताया कि चुनाव पारदर्शिता निर्धारित प्रक्रिया के तहत कराया गया। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की अपील की।

रेकमेंडेड खबरें