SIR के लंबित मामलों की सुनवाई

नवभारतटाइम्स.कॉम•
hearing of pending sir cases in gurgaon 636 cases resolved
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव : हरियाणा में SIR के तहत वोटर लिस्ट से जुड़े नोटिस और सुनवाई के मामलों को समय पर निपटाने पर फोकस किया जा रहा है। बुधवार को जिले में विशेष कैंप लगाया गया। इसमें 636 लंबित मामलों की सुनवाई की गई। गुड़गांव में SIR के तहत 4 लाख 75 हजार 477 नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें से 7 हजार 992 मामलों में सुनवाई अभी लंबित है। जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने संबंधित अधिकारियों को लंबित सुनवाई के मामलों का जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए हैं। नोटिस की सुनवाई समय पर पूरी करने के लिए शुक्रवार को भी विशेष कैंप लगाए जाएंगे। जिन मतदाताओं को नोटिस मिला है और दस्तावेज जमा नहीं करवाए हैं, वे तय समय में दस्तावेज जमा करा सकते हैं।

रेकमेंडेड खबरें