मकान का ताला तोड़ लाखों की जूलरी चोरी

नवभारतटाइम्स.कॉम•
मकान का ताला तोड़ लाखों की जूलरी चोरी
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव : पटौदी के गांव लोकरी में चोरों ने सेना में तैनात एक जवान के बंद मकान से लाखों की जूलरी और 17 हजार रुपये चोरी कर लिए। पटौदी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़िता शीला ने बताया कि उनके दोनों बेटे भारतीय सेना में हैं। छोटा बेटा सुनील तीन साल से बेंगलुरु में पोस्टेड है। सोमवार को सुनील के मकान को बंद कर ताला लगाया था और अपने बड़े बेटे धर्मराज के घर चली गई थीं। मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे वह मकान पर पहुंचीं तो मेन गेट और अंदर के दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर में रखी अलमारी, दो संदूक और एक सूटकेस के ताले भी टूटे हुए थे। जांच करने पर सोने के दो कड़े, चेन, मंगल सूत्र, टॉप्स, झुमकी, अंगूठियां, लॉकेट, बच्चों की जूलरी और नाक की बालियां सहित 750 ग्राम चांदी के पाजेब व चांदी की अन्य जूलरी और 17 हजार रुपये नहीं मिले।

रेकमेंडेड खबरें