हथीन में कई लोगों पर बंदरों का हमला

नवभारतटाइम्स.कॉम•
monkey menace in hathin several people attacked administration takes action
nNBT न्यूज, हथीन : शहर में बंदरों का उत्पात बढ़ गया है। अब तक कई लोगों को बंदर काट चुके हैं। शहर के सभी 14 वाॅर्डों व आसपास के क्षेत्रों में बंदरों का डर बना हुआ है। आठ अक्टूबर की रात्र को वाॅर्ड नंबर एक में घर में सो रहे 22 वर्षीय जेसीबी कर्मचारी प्रताप सिंह के गर्दन के पास बंदर ने काट लिया। उनको फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया गया। ताऊ मनवीर सिंह ने बताया कि अभी भी प्रताप सिंह आईसीयू में भर्ती है।

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन: शहर के प्रतिष्टित लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने एकत्रित होकर एसडीएम हरिराम से भेंट कर उनको ज्ञापन सौंपा। नगर पालिका चेयरपर्सन रेणु लता के पति एवँ पूर्व चेयरमैन सुमित राजपूत ने बताया कि शहर से 700 बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर छोड़ा जाएगा। जिस पर नौ लाख 45 हज़ार का बजट व्यय होगा। शीघ्र ही बंदर पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया जाएगा।

रेकमेंडेड खबरें