चुनाव से जुड़े काम में न हो लापरवाही : रिणवा

नवभारतटाइम्स.कॉम•
officials should not be negligent in election preparations chief electoral officer navdeep rinwa
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने अधिकारियों से कहा है कि चुनाव से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं में समन्वय बनाएं और भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था एवं आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों का भी ध्यान रखें।

सीईओ ने गुरुवार को 11 सीटों पर हो रहे एमएलसी चुनाव में मतदाता सूची , मतदान स्थल, मतदान कार्मिकों, निर्वाचन सामग्री एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। रिणवा ने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ काम करें। सभी तैयारियां निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार समयबद्ध रूप से पूरी की जाएं।
आयोग ने आवश्यक सेवाओं के कार्मिकों की मांगी सूची : चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने विभिन्न विभागों संग बैठक कर आवश्यक सेवाओं की सूची और उनसे जुड़े अधिकारियों एवं कार्मिकों की जानकारी उपलब्ध करवाने को कहा है। उन्होंने कहा कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े ऐसे अधिकारियों एवं कार्मिकों, जो ड्यूटी के चलते चुनाव के दिन वोट देने नहीं पहुंच सकते उनको पोस्टल बैलेट की सुविधा दी जाती है।

रेकमेंडेड खबरें