सूरजकुंड दिवाली मेले में होगा स्मार्ट पार्किंग सिस्टम

नवभारतटाइम्स.कॉम•
smart parking facility in surajkund diwali fair payment via fastag
nNBT न्यूज, फरीदाबाद

हरियाणा टूरिजम ने सूरजकुंड दिवाली मेले के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। फरवरी में लगने वाले सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले की तरह इस बार दिवाली मेले में भी स्मार्ट पार्किंग सिस्टम विकसित किया जाएगा। फास्ट टैग के साथ ही बाकी सभी ऑनलाइन माध्यमों से पार्किंग शुल्क देने की सुविधा होगी।
इस बार मेला परिसर के पास पांच पार्किंग विकसित होंगी, जिनमें 5700 गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी। अरावली की वादियों में 23 से 26 अक्टूबर तक दिवाली मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले को आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मेला परिसर में स्टॉल आदि तैयार करने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही पार्किंग सुविधा का भी इंतजाम किया जा रहा है। दिवाली मेले को लेकर सूरजकुंड परिसर के पास पांच पार्किंग स्पेस तैयार किए जाएंगे।

इनमें 5700 गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी। दिल्ली गेट के पास वाली पार्किंग में 1700 गाड़ियां, विवांता ताज होटल के सामने की पार्किंग में 1800 गाड़ियां, पहलादपुर की तरफ नगर निगम की जमीन पर बनी पार्किंग में 800 गाड़ियां, गेट नंबर दो के पास की पार्किंग में 1300 गाड़ियां और हार्मीटेज के पास की पार्किंग में 100 गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी। हरियाणा टूरिजम के एजीएम हरविंदर यादव ने बताया कि दिवाली मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मेले के लिए स्मार्ट पार्किंग सिस्टम विकसित किया जाएगा।

रेकमेंडेड खबरें