Tb Awareness Among Youth Josh Teams National Launch To Give New Momentum To The Campaign
युवाओं में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, फरीदाबाद : दिल्ली के भारत मंडपम में गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने जोश ( जॉइंट स्क्वाॅड फॉर हेल्थ) टीम का राष्ट्रीय शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य युवाओं की सक्रिय भागीदारी व जनसहयोग के माध्यम से टीबी उन्मूलन अभियान को और मजबूत करना है। इसका लाइव प्रसारण फरीदाबाद में भी देखा गया। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. हरजिंदर सिंह, कोऑर्डिनेटर सुभाष गहलोत व साधना मौजूद रहे। कॉलेज के माय भारत स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित किया गया।