"2.34 करोड़ को मुफ्त रसोई गैस, आयुष इंटर्न का भत्ता बढ़ेगा

नवभारतटाइम्स.कॉम•
up cabinets big decision 234 crore ujjwala card holders to get free lpg refill ayush intern allowance to increase
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : दीपावली के पहले प्रदेश के करीब 2.34 करोड़ उज्ज्वला कार्ड धारकों को एलपीजी सिलिंडर की एक रिफिल मुफ्त उपलब्ध करवाई जाएगी। शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक में इस पर औपचारिक मुहर लगने की आसार है। वहीं, पिछले दिनों इंटर्नशिप बढ़ाने की मांग को लेकर धरनारत आयुष इंटर्न को भी इंटर्नशिप बढ़ोतरी की सौगात मिल सकती है।

कैबिनेट की बैठक सुबह 11 बजे से लोकभवन में होगी। इसमें 30 से अधिक प्रस्तावों पर मुहर लगने के आसार हैं। बैठक में इंडस्ट्रियल अथारिटीज में मॉडल बिल्डिंग बायलाज, भूमि आवंटन की प्रक्रिया को आसान किए जाने, सस्टनेबल एविएशन फ्यूल मैन्युफेक्चरिंग को प्रोत्साहित करने के लिए पॉलिसी को हरी झंडी मिलने के आसार हैं। लखनऊ सहित 18 शहरों में सिटी मोबिलिटी बेहतर करने के लिए ग्रॉस कॉस्ट कांट्रैक्ट मॉडल पर बसों के संचालन की नीति पर भी चर्चा होगी, वहीं, विकास प्राधिकरणों में लागू जोनिंग रेगुलेशंस का विस्तार नगर पालिकाओं तक किए जाने की तैयारी है।
मोटे अनाज, धान की कीमत तय होगी : लंबे समय बाद होने जा रही कैबिनेट में समाज के हर वर्ग से जुड़े फैसले होने की उम्मीद है। मसलन मोटे अनाज (मक्का, बाजार व ज्वार) और धान खरीद नीति का भी प्रस्ताव पेश होगा। डिजिटल रेस में यूपी को आगे बढ़ाने के लिए आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस मिशन और स्टार्टअप परचेज पॉलिसी पर भी मंथन होगा। आंगनबाड़ियों में कार्यरत वर्कर एवं सहायिकाओं को अतिरिक्त साड़ी दिए जाने और भदोही का नाम बदलकर संत रविदास नगर, भदोही किए जाने के वादे पर भी औपचारिक मुहर लगेगी। व्यापारियों को राहत देने के लिए राज्य कर विभाग की ब्याज माफी योजना को भी अंतिम रूप दिया जा सकता है।

रेकमेंडेड खबरें