9 month old Child Dies Tragically After Drowning In A Bucket Of Water Mother Was Washing Clothes
पानी से भरी बाल्टी में डूबा 9 माह का बच्चा, मौत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
खेड़कीदौला एरिया के भांगरोला में घर पर पानी से भरी बाल्टी में डूबने से नौ महीने के बच्चे की मौत हो गई। हादसे के समय मां कपड़े धो रही थीं। पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद का रहने वाला वीर प्रताप यहां भांगरोला में रहकर मजदूरी करता है। सुबह 11 बजे वीर प्रताप की पत्नी घर पर कपड़े धो रही थीं। इसी दौरान उनका 9 माह का बेटा हर्ष पानी से भरी बाल्टी में डूब गया। बच्चे को इस हालत में देखकर परिवार में अफरातफरी मच गई। परिजन उसे तुरंत हॉस्पिटल ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। हॉस्पिटल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम कराया और कार्रवाई पूरी करने के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक, परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। फिलहाल पुलिस ने किसी आपराधिक साजिश की आशंका नहीं जताई है।