सिंगापुर दौरे पर वित्त मंत्री, संबंधों की मज़बूती पर ज़ोर

नवभारतटाइम्स.कॉम•
finance minister nirmala sitharaman in singapore emphasis on strengthening india singapore relations and boosting investment
nNBT रिपोर्ट, नई दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन षनमुगरत्नम ( Tharman Shanmugaratnam ) और प्रधानमंत्री लॉरेंस वॉन्ग से मुलाकात की। इन बैठकों में भारत और सिंगापुर के संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। सोमवार तक के इस तीन दिवसीय दौरे का उद्देश्य निवेशकों को भारत में निवेश के लिए आकर्षित करना और सिंगापुर से द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाना है।

सिंगापुर के प्रधानमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, 'वैश्विक आर्थिक घटनाक्रम पर हमने अच्छी बातचीत की। इसमें मौजूदा ऊर्जा संकट पर भी चर्चा हुई। उन्होंने भारत में निवेश और सहयोग के नए अवसरों के बारे में जानकारी दी।' सीतारमण सिंगापुर के वित्त मंत्री विवियन बालाकृष्णन से भी मिलीं। बालाकृष्णन ने कहा, 'सिंगापुर की कंपनियों के लिए भारत की लंबी अवधि की तरक्की की संभावनाओं में भागीदार बनने के लिए कई मौके हैं।'
भारत में आने वाले FDI में सबसे बड़ा हिस्सा सिंगापुर का है। वित्त वर्ष 2021 से वित्त वर्ष 2026 तक वहां से कुल 194.68 बिलियन डॉलर का FDI आया।

रेकमेंडेड खबरें