Gen zs Ramlila A Confluence Of Youthful Energy And Tradition New Talent To Be Seen On Stage
Gen-Z करेंगे रामलीला, मंचों पर दिखेगा हुनर
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nअनीता, गुड़गांव
मोबाइल, शॉर्ट विडियो और सोशल मीडिया की दुनिया में रहने वाली Gen-Z अब रामलीला के मंच पर भी हुनर दिखाएंगे। ओल्ड गुड़गांव में इस बार रामलीला में युवा कलाकार अलग-अलग किरदार निभाते नजर आएंगे। नई पीढ़ी मनोरंजन तक सीमित न होकर श्रीराम के जीवन व आदर्शों को भी करीब से जान रहे हैं।शनिवार से मंचन शुरू होगा। युवा कलाकार अपने किरदारों के लिए तैयार हैं। कई तो बचपन से इसमें हिस्सा ले रहे हैं और अब अपने अभिनय के जरिये परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। युवाओं की भागीदारी से रामलीला के मंच पर नई ऊर्जा देखने को मिलेगी। वरिष्ठ कलाकार अनुभव से किरदारों को जीवंत बनाएंगे, वहीं युवा अपनी मेहनत से दर्शकों का ध्यान खींचने की तैयारी में हैं।
परंपरा से जुड़ रही नई पीढ़ी: बदलते दौर में जेन-जी की रामलीला में भागीदारी दिखाती है कि आधुनिक जीवनशैली के बीच भी युवा अपनी परंपराओं से जुड़े रहना चाहते हैं। इस बार रामलीला के मंच पर पुराने अनुभव और युवा जोश का मेल देखने को मिलेगा। रक्षित ने बताया कि कई सालों से रामलीला में हिस्सा ले रहे हैं। पहले लक्ष्मण का किरदार निभाया था, अब श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं।