Sa Apartment Declared Unsafe Demolition Recommended
ऑडिट में SA अपार्टमेंट असुरक्षित, ध्वस्त करने की सिफारिश
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ : बारूदखाना स्थित एसए अपार्टमेंट का एक हिस्सा झुकने की घटना के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की ओर से करवाए गए सेफ्टी ऑडिट में इमारत को रहने के लिए असुरक्षित घोषित किया गया है। क्यूए टेस्टिंग लैबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किए गए भवन के स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट में अपार्टमेंट की संरचना बेहद कमजोर पाई गई है। तकनीकी टीम व इंजिनियरों ने सुरक्षा के मद्देनजर इस भवन के ध्वस्तीकरण का सुझाव दिया है। LDA अब इस अंतिम ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।