13 NBFC के रजिस्ट्रेशन रद्द

नवभारतटाइम्स.कॉम•
rbis big action 13 nbfc registrations cancelled 11 from west bengal
nNBT रिपोर्ट: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को बताया कि उसने 13 नॉन-बैंकिंग फाइनैंशल कंपनियों (NBFCs) के सर्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्रेशन (CoR) रद्द कर दिए हैं। ANI के मुताबिक, इनमें से 11 कंपनियां पश्चिम बंगाल में रजिस्टर्ड हैं। इस कार्रवाई के बाद अब ये कंपनियां गैर-बैंकिंग वित्तीय कारोबार नहीं कर सकेंगी। बाकी दो तमिलनाडु की हैं। ये कैंसिलेशन ऑर्डर सितंबर 2026 में अलग-अलग तारीखों पर जारी किए गए थे। वहीं, RBI ने बताया कि 10 अन्य NBFC ने कारोबार बंद करने, रेगुलेटरी कैटिगरी में बदलाव और कानूनी अस्तित्व खत्म होने जैसे कारणों से खुद अपने सर्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्रेशन सरेंडर कर दिए हैं।

रेकमेंडेड खबरें