Rbis Big Move Cash Reserve Limit For Banks Increased From 90 To 99 Preparing To Control Inflation
RBI ने बैंकों के लिए कैश रिजर्व की सीमा बढ़ाई
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nपीटीआई, मुंबई: बैंकिंग प्रणाली में जमा अतिरिक्त नकदी को नियंत्रित करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) ने कड़ा कदम उठाया है। RBI ने बैंकों के लिए डेली कैश रिजर्व रेशियो (CRR) के न्यूनतम रखरखाव की सीमा को 90% से बढ़ाकर 99% कर दिया है। यह 16 अक्टूबर से लागू होगा।
इस कदम का मकसद सिस्टम में मौजूद लगभग 3.88 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त लिक्विडिटी को कम करना और महंगाई के दबाव को नियंत्रित में रखना है। RBI के इस कदम से बैंकिंग प्रणाली में मौजूद अतिरिक्त नकदी को कम करने में मदद मिलेगी। 8 अक्टूबर तक बैंकिंग सिस्टम में करीब 3.88 लाख करोड़ रुपये की सरप्लस लिक्विडिटी थी।