Traffic Jam Relief With Barricading Near Borivala Bagh Wrong way Vehicle Entry Stopped
बोरीवाला बाग के पास लगाए बैरिकेड, ताकि गलत दिशा से न आए वाहन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव
हाइवे पर बेरीवाला बाग के पास अब जाम नहीं रहेगा। इतना ही नहीं यहां पर अब गलत दिशा से वाहन सर्विस लेन से हाइवे पर नहीं आ सकेंगे। यहां पर पहले से लगे सीमेंट के बैरिकेड को अब ट्रैफिक पुलिस ने बढ़ा दिया है। जिससे राॅन्ग साइड आकर वाहन हाइवे पर न जाएं। इसके अलावा सेक्टर 15 के पास भी एक कट को बंद किया गया है। हाइवे के यह एग्जिट और एंट्री के कट हैं। इनके चलते ट्रैफिक संचालन प्रभावित हो रहा था। बुधवार को यहां पर बैरिकेड लगाने के अलावा कट बंद किया गया। एसीपी ट्रैफिक सत्यपाल यादव ने बताया कि सर्विस लेन पर किए बदलाव से अब ट्रैफिक स्मूद होगा।