Gurugram Lakhs Of Rupees Defrauded In The Name Of Stock Market And Tasks Police Register Two Cases
निवेश से मुनाफा हुआ नहीं, ~25 लाख भी गंवाए
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : साइबर थाना पुलिस ने अलग अलग मामलों में लाखों रुपये की ठगी के दो केस दर्ज किए हैं। पहले मामले में शेयर बाजार में मुनाफे की बात कह 25 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली गई। जबकि दूसरे मामले में टास्क पूरा करने का लेकर ठगी की गई। साइबर थाना साउथ पुलिस को सेक्टर-67 निवासी संजय कुमार ने बताया कि कुछ समय पहले उनको एक वॉट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। शुरुआत में कुछ निवेश करवाकर उनको मुनाफा दिया गया। तीन गुना मुनाफे का झांसा दिया गया। कई बार में 25 लाख रुपये की रकम जमा करवा ली। इसके बाद संपर्क तोड़ दिया।
वहीं, दूसरे मामले में सेक्टर 56 निवासी एक युवक ने पुलिस को शिकायत दी कि टास्क पूरा करने के नाम पर उनके साथ एक लाख 65 हजार की ठगी कर ली गई। इब्राहिम खान ने पुलिस को बताया कि अक्टूबर माह में उनके पास एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने ऑन लाइन टास्क के नाम पर मोटा मुनाफा देने की बात कही। उनकी बातों में आकर उसने रकम जमा करवा दी। पुलिस ने इस बारे में शिकायत के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दोनों मामलों की जांच की जा रही है।