Nurses Statewide Protest With Black Armbands Anger Over Unissued Government Order
काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरा नर्सिंग संवर्ग
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : मांगों पर सहमति के बावजूद शासनादेश (GO) जारी न होने से नाराज राजकीय नर्सेस संघ ने शुक्रवार से प्रदेशव्यापी आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। पहले चरण में शुक्रवार को राजधानी लखनऊ समेत सभी जिलों में नर्सिंग कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया और विरोध जताया।
संघ की अध्यक्ष शर्ली भंडारी और महामंत्री अशोक कुमार ने कहा कि डिप्टी सीएम, प्रमुख सचिव और महानिदेशक स्तर पर कई दौर की वार्ता में लिखित सहमति बनी थी, लेकिन आदेश जारी नहीं हुए। इसलिए ये आंदोलन शुरू किया गया है।